भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह ने निघासन क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित गाँवों में भ्रमण कर लंच पैकेट वितरित व चौपाल लगाकर जाना पीड़ितों का हाल।
निघासन-खीरी* भाजपा के जनपद खीरी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह ने निघासन विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गाँवों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की व चौपाल लगाकर उनका हाल जाना। साथ ही गाँव वालों को लंच पैकेट भी वितरित किये। राजा साहब ने तारानगर,बूधनपुरवा, महादेव, बंगाली कालोनी , जीतपुरवा, लोनियन पुरवा, टापर पुरवा समेत तमाम बाढ़ प्रभावित गावो़ं मे भ्रमण किया व गाँव वालो को मिले

भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह ने निघासन क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित गाँवों में भ्रमण कर लंच पैकेट वितरित व चौपाल लगाकर जाना पीड़ितों का हाल।
*निघासन-खीरी से संवाददाता आर.जे.संतोष कुमार की रिपोर्ट*

*निघासन-खीरी* भाजपा के जनपद खीरी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह ने निघासन विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गाँवों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की व चौपाल लगाकर उनका हाल जाना। साथ ही गाँव वालों को लंच पैकेट भी वितरित किये। राजा साहब ने तारानगर,बूधनपुरवा, महादेव, बंगाली कालोनी , जीतपुरवा, लोनियन पुरवा, टापर पुरवा समेत तमाम बाढ़ प्रभावित गावो़ं मे भ्रमण किया व गाँव वालो को मिले प्रशासनिक सुविधाओं का अवलोकन किया व संबंधित अधिकारियों को फोन द्वारा गावों कि समस्याओं से अवगत कराया। जीतपुरवा व टापर पुरवा जैसे गाँवों में पानी अधिक होने के कारण ट्रेक्टर ट्राली द्वारा भ्रमण किया व लंच पैकेट दिये। बूधनपुरवा गाँव में कटान के कारण रोड पर रह रहे लोगों को भी लंच पैकेट घर-घर जाकर वितरित किये। उल्लेखनीय है। कि विगत 15 वर्षों से राजा साहब बाढ़ जैसे क्षेत्रों में आयी अन्य प्रकार की प्राकृतिक आपदा में झण्डी से अपनी व्यवस्था से इसी प्रकार जनता के बीच उन्हे लंच पैकेट व अन्य मदद पहुँचाने का कार्य करते आ रहे हैं। राजा साहब के साथ बैलहा के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निघासन संजय गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष अंतरवेद मंडल सौरभ शुक्ला,भाजपा पिछडा मोर्चा से माल चंद लोधी,सिरसी के सेक्टर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा,बूथ अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,बूथ अध्यक्ष बूधन पुरवा तुशार मंडल,बूथ अध्यक्ष जमुना लोधी,रफत अली,सुरेश गुप्ता,चंद्रजीत मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने लंच पैकेट वितरण किये।