माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी द्वारा भारत देश के इतिहास में बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल (1848 ईo) में खोलने व पठन-पाठन के क्षेत्र में किए गए कठिन संघर्ष से जनसाधारण (विशेषतया महिलाओं )को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए कार्य किया है।

जनपद बहराइच से बड़ी खबर देखिए अखंड लाइव न्यूज पर
माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय
उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
द्वारा
श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदया
बहराइच
विषय :- 3 जनवरी को राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने की मांग के संबंध में।
महोदया,
सादर निवेदन करना है कि देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी द्वारा भारत देश के इतिहास में बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल (1848 ईo) में खोलने व पठन-पाठन के क्षेत्र में किए गए कठिन संघर्ष से जनसाधारण (विशेषतया महिलाओं )को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए कार्य किया है।
अत: आपसे निवेदन है कि प्रत्येक 3 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और उक्त अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में फुले जी के शिक्षा के प्रसार में किए गए कठिन संघर्ष से छात्रों को अवगत कराने के लिए आवश्यक निर्देश देने की कृपा की जाए।
मौर्य परिषद सदैव ऋणी रहेगा।
भवदीय
संतोष कुमार मौर्य
प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद उत्तर प्रदेश
के नेतृत्व में
प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार मौर्य,मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मौर्य , जिला मंत्री प्रेम कुमार मौर्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष विशेश्वरगंज सुभाष चन्द्र मौर्य, मिथलेश कुमार मौर्य, बुधराम मौर्य
~लखनऊ मंडल ब्यूरो रिपोर्ट ~