थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक

थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.08.2024 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा एक अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर) के साथ अभियुक्त मोहन लाल उर्फ मोहन राजपूत पुत्र रंगीलाल लोध नि0 ग्राम मिश्रगांव जमदरी थाना-ईसानगर जनपद खीरी को मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 819/2008 धारा 379/411 भादवि0
मु0अ0सं0 820/2008 धारा 147/148/149/307 भादवि0
मु0अ0सं0 1378/2009 धारा 452/323/504/506 भादवि0 व 3(1)/10 एससी एसटी एक्ट
मु0अ0सं0 173/2011 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 448/2019 धारा 379/411/307 भादवि0
मु0अ0सं0 455/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 456/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 330/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अबलीश कुमार थाना ईसानगर जनपद खीरी
2. हे0का0 मो0 शोएब थाना ईसानगर खीरी
3. का0 अक्षय राणा थाना ईसानगर खीरी