पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद खीरी में बनाए गए नवीन थाना शारदानगर का शुभारम्भ किया गया
आज दिनांक 30.03.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा जनपद खीरी में नवनिर्मित थाना शारदानगर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए सुविधायुक्त भवन का शुभारम्भ किया गया। महोदय द्वारा थाने का शुभारंभ करने के

प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 30.03.2023
समाचार संपादक सोबरन लाल मौर्य
पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद खीरी में बनाए गए नवीन थाना शारदानगर का शुभारम्भ किया गया
आज दिनांक 30.03.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा जनपद खीरी में नवनिर्मित थाना शारदानगर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए सुविधायुक्त भवन का शुभारम्भ किया गया। महोदय द्वारा थाने का शुभारंभ करने के पश्चात पूरे थाना भवन का निरीक्षण भी किया गया तथा निर्माण कार्य की सराहना भी की गई। इसके साथ ही वर्तमान में जनपद खीरी में कार्यरत थानों की कुल संख्या 26 हो गई है। इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा यह अपेक्षा की गई कि नवनिर्मित पुलिस थाना शारदानगर आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगा तथा संपूर्ण क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित होगा। साथ ही महोदय द्वारा थाना शारदानगर पर नियुक्त किए गए प्रभारी निरीक्षक , श्री अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, श्री संदीप सिंह; थानाध्यक्ष फरधान श्री अनिल सैनी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थिति रहे।