निघासन कोतवाल अरुण कुमार सिंह की फरियादियों के साथ मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में प्रसंशा हो रही है
ईमानदार छवि बनाई है तथा फरियादियों के साथ उनका मिलनसार व्यक्तित्व दिखता है।फरियादियों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने का हरसंभव प्रयास करते हैं

निघासन कोतवाल अरुण कुमार सिंह की फरियादियों के साथ मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में प्रसंशा हो रही है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा और फरियादियों की समस्या का निराकरण तत्काल किया जाएगा।
वहीं कोतवाली क्षेत्र में शांतिमय तरीके से होली का पर्व मनाया गया।कोतवाल अरुण कुमार सिंह के अपराध नियंत्रण के कुशल नेतृत्व के कारण होली पर्व के दौरान लगभग कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
तेज-तर्रार व निर्भीक कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने अपनी ईमानदार छवि बनाई है तथा फरियादियों के साथ उनका मिलनसार व्यक्तित्व दिखता है।फरियादियों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने का हरसंभव प्रयास करते हैं व फरियादी उनके समस्या निराकरण करने के तरीकों से खुश नजर आते हैं तथा अपराध करने वाले कोतवाल से घबराते हैं।
क्षेत्र की जनता पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु कोतवाल अरुण कुमार सिंह से मिलती है और वहीं कोतवाल पूर्ण निष्ठा के साथ समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करते हैं।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह की कार्यशैली से शराब माफियों और अपराधिक तत्वों मे हड़कंप मचा हुआ है।वहीं दूसरी तरफ निघासन कोतवाल अरुण कुमार सिंह का फरियादियों के साथ मिलनसार व्यक्तित्व क्षेत्र की जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।क्षेत्र की जनता कोतवाल की कार्यशैली की प्रसंशा कर रही है।
संवाददाता संजय सिंह यादव