थाना गोला पुलिस द्वारा, सम्बन्धित मु0अ0स0 204/2023 धारा 392 IPC व 235/2023 धारा 341/392 भादवि में 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23.05.2023 को थाना गोला पुलिस द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0

*प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 23.05.2023*
थाना गोला पुलिस द्वारा, सम्बन्धित मु0अ0स0 204/2023 धारा 392 IPC व 235/2023 धारा 341/392 भादवि में 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23.05.2023 को थाना गोला पुलिस द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0 204/2023 धारा 392 IPC व 235/2023 धारा 341/392 भादवि में प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1.पंकज कुमार उर्फ पिंकू पुत्र श्याम बिहारी नि0 भटपुरा चंदू थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 28 वर्ष को समय रात्रि 12.35 बजे न्यू लाइफ अस्पताल के सामने मोहम्मदी खीरी से तथा 2. अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार नि0 रेहरिया थाना मोहम्मदी खीरी को समय रात्रि 01.50 बजे शंकरपुर चौराहा मोहम्मदी खीरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त 1.पंकज कुमार उर्फ पिंकू पुत्र श्याम बिहारी उपरोक्त की निशादेही पर उसके कमरे से एक पालीथीन मे लिपटा 5500/- रूपया व एक जोडी कुण्डल पीली धातु व अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार उपरोक्त से 3000,रू0 व एक पैंडल पीली धातु बरामद किया गया तथा अभियुक्त पंकज उपरोक्त की निशादेही पर लूट का माल खरीदने वाले सुनार/दुकानदार अनुराग रस्तोगी पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार रस्तोगी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 बाजार गंज कस्वा व थाना मोहम्मदी जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्त:-*
पंकज कुमार उर्फ पिंकू पुत्र श्याम बिहारी निवासी भटपुरा सिन्धु थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर
अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी रेहरिया थाना मोहम्मदी जिला खीरी
अनुराग रस्तोगी पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार रस्तोगी निवासी मो0 बाजार गंज कस्वा व थाना मोहम्मदी जिला खीरी
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त पंकज कुमार*
1. मु0अ0सं0 957/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर
2. मु0अ0सं0 311/2018 धारा 394/411 भा0दवि0 थाना सिधौली शाहजहाँपुर
3. मु0अ0सं0 368/2018 धारा 392/411 भा0दवि0 थाना सिधौली शाहजहाँपुर
4. मु0अ0सं0 565/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिधौली शाहजहाँपुर
5. मु0अ0सं0 840/2021 धारा 323, 352, 452 भा0द0वि0 थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर
6. मु0अ0सं0 08/2015 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बण्डा शाहजहाँपुर
7. मु0अ0सं0 425/2018 धारा 307/411/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना सिधौली शाहजहाँपुर
8. मु0अ0सं0 426/2018 धारा 25 आयुध अधि0 थाना सिधौली शाहजहाँपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. श्री सुनील कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना गोला खीरी
2. उ0नि0 श्री पवन प्रताप सिंह
3. का0 गौरव कुमार
4. का0 मुरली मनोहर
5. का0 प्रदीप कुमार
6. का0 सूर्यप्रताप राघव