उत्तरप्रदेशखीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गई तथा उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के संबंध में निर्देश दिए गए

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गई तथा उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के संबंध में निर्देश दिए गए

समाचार संपादक संतोष सिंह
पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गई तथा उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के संबंध में निर्देश दिए गए
आज दिनांक 14.02.2023 को पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा  द्वारा सदर सर्किल, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन  की  महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला आरक्षियों की गोष्ठी पुलिस लाइन सभागार में की गई। गोष्ठी में डियूटी के दौरान आनी वाली समस्याओं तथा अन्य विभागिय व व्यक्तिगत समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त करके उनकेे त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थानो व पुलिस कार्यालय मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के समय मे आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवास की समस्या को सुना बैठक मे उपस्थित महिला अधिकारी व आरक्षिओं ने अपनी समस्याओं को विस्तृत रूप से बताया, समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जल्द ही निराकारण करने का आश्वसन दिया है। इस तरह की बैठक करके समस्याओं को सुनने व निराकरण की पहल की महिला स्टाफ मे काफी चर्चा रही की पहली बार सयुक्त रुप से उनके उच्चाधिकारी द्वारा समस्याओं को सुना गया है,इसी के साथ पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद  साहा ने पुलिस कार्यवाही को और बेहतर बनाने व आने वाली महिला शिकायतों का त्वारित निस्तारण के लिए  उपस्थित महिला हेल्प डेस्क , साइबर सेल , व थानो व बीट डयूटी पर  दायत्यियो का निर्वाहन करने वाली महिला स्टाफ को कार्य प्रणाली और अधिक अच्छा, सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देशन दिए गये है। आने वाले समय मे इस तरह की  बैठके किये जाने का भी आश्वशन भी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया है।
Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button