थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 505/2024 धारा 352/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.08.2024 को वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम राजगढ थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 505/2024 धारा 352/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.08.2024 को वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम राजगढ थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 505/2024 धारा 352/109 BNS थाना मोहम्मदी खीरी पर पंजीकृत है। जिसमें विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
अवगत कराना है कि राजीव कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी गंधरपुर थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर अपनी बहन खुशबू पत्नी पंकज निवासी राजगढ थाना मोहम्मदी को विदा कराने ग्राम राजगढ आया था जिसे ले जाने के लिए अभियुक्त पंकज उपरोक्त ने मना कर दिया इसी विवाद को लेकर पंकज उपरोक्त ने क्रोध में आकर अपने साले (राजीव) की गले पर हासिया से जान से मारने की नियत से वार कर दिया जिससे राजीव उपरोक्त को गम्भीर चोटे आयी थी जिसका ईलाज दिल्ली एम्स अस्पताल में चल रहा है जिसकी हालत गम्भीर है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 सतीश द्विवेदी चौकी प्रभारी अमीरनगर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
2. का0 अजय कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
3. का0 सुरेन्द्र गोस्वामी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी