आज दिनाँक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन/मोर्चा द्वारा धौरहरा नगर में युवा संकल्प सभा की बैठक की गई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के व्यक्ति से व्यक्ति जोड़ कर राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए संकल्प सभा का आयोजन हुआ, इसमें फाउंडेशन के उद्देश्य एवं नवीन सदस्यता अभियान चला कर सदस्य बनाये गए

आज दिनाँक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन/मोर्चा द्वारा धौरहरा नगर में युवा संकल्प सभा की बैठक की गई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के व्यक्ति से व्यक्ति जोड़ कर राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए संकल्प सभा का आयोजन हुआ, इसमें फाउंडेशन के उद्देश्य एवं नवीन सदस्यता अभियान चला कर सदस्य बनाये गए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश “गंभीर” जी के निर्देशन में नगर संयोजक, नगर सयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा, नगर मीडिया प्रभारी बनाये गए। जिसमे विनोद जायसवाल को नगर संयोजक, अदनान अंसारी को नगर संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा , शुभ पुरी को शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के नगर मीडिया प्रभारी बनाया गया। संकल्प सभा में खीरी मांगे ला कालेज की मुहीम को जिला स्तर पर चलाने की सहमति बनी। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक जितेंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप शर्मा, विधिक सलाहकार एडवोकेट अजय शुक्ला, कार्यक्रम प्रमुख दिलीप शर्मा, जिला संयोजक राहुल पाण्डेय,निसार अहमद,लवप्रीत सिंह,गुरजोत सिंह,बलराम पांडेय, अजय शर्मा, रवि मिश्रा, आशीष मिश्रा, राहुल जयसवाल, सुयश निगम,एवं छात्र मौजूद रहे।