दो लोगों ने गोली मारकर की आत्महत्या,एक भाजपा नेता,दूसरा जिला अध्यक्ष का भाई।
लखीमपुर-खीरी जनपद में दो लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसमें एक स्वयं भाजपा नेता थे।,तो वही दूसरा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह का भाई। पुलिस शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना फूलबेहड़ इलाके के श्रीनगर निवासी भाजपा नेता व

दो लोगों ने गोली मारकर की आत्महत्या,एक भाजपा नेता,दूसरा जिला अध्यक्ष का भाई।
निघासन-खीरी से संवाददाता आर.जे.संतोष कुमार के साथ संजय सिंह यादव की रिपोर्ट
लखीमपुर-खीरी जनपद में दो लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसमें एक स्वयं भाजपा नेता थे।,तो वही दूसरा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह का भाई। पुलिस शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना फूलबेहड़ इलाके के श्रीनगर निवासी भाजपा नेता व प्रतिष्ठित डा. डाक्टर अरुण शुक्ला ने घरेलू कलह के चलते पिस्टल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भाजपा नेता खुद के सीने पर रखकर फायर कर ली। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अच्छे निजी चिकित्सकों में डॉक्टर अरुण शुक्ला की गिनती होती थी। एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की वजह से श्रीनगर के साथ-साथ पूरे इलाके में मायूसी छायी हुई है। वही उधर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के भाई ने बड़े भाई गोविंद सिंह ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताते है। कि मोहल्ला रामनगर में स्थित अपनी स्वयं की आंटा चक्की में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। गोली की आवाज सुनकर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के परिवार और आस-पास के पड़ोसी आंटा चक्की पर एकत्र हो गए। गोविंद सिंह को खून से लथपथ हालत में देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर पूरे शहर में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीन ने मामले की छानबीन की है। जिस अवैध देशी तमंचे से आत्महत्या की गई है। उसे बरामद किया गया है। शव का पंच पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे डिप्रेशन का कारण होना बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से मामले की छानबीन की है। इन दोनों घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं में मातम छाया हुआ है। ब्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर-खीरी