बिहार

यह खास हुनर सीख सेल्फ डिफेंस को तैयार हो रही पूर्णियां की लड़कियां, कोलकाता में जीते 9 मेडल

यह खास हुनर सीख सेल्फ डिफेंस को तैयार हो रही पूर्णियां की लड़कियां, कोलकाता में जीते 9 मेडल

यह खास हुनर सीख सेल्फ डिफेंस को तैयार हो रही पूर्णियां की लड़कियां, कोलकाता में जीते 9 मेडल

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता की रिपोर्ट)

पूर्णिया: राह चलते लड़कियों को छेड़ना अब मनचले लड़कों को भारी पड़ सकता है। लड़कियां अब खुद को सशक्त बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में पूर्णिया की लड़कियां भी कराटे में महारथ हासिल कर न सिर्फ अपना सेल्फ डिफेंस कर रहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा रही हैं।

पूर्णिया के कई लड़के-लड़कियों ने कोलकाता में आयोजित नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में दूसरे से लेकर चौथे स्थान लाकर नौ पदक हासिल किए हैं।

दरअसल, पूर्णिया के ब्लैक बेल्ट कराटा गुरु प्रीतम कुमार के पास कराटा सीख रही करीब 30 लड़कियों का हौसला काफी बुलंद है। लड़कियों का कहना है कि कराटा सीखने से उन लोगों में कॉन्फिडेंस आता है। वह सेल्फ डिफेंस तो सीख ही रहे हैं साथ ही अगर राह चलते कहीं मनचले उन्हें छेड़ेंगे तो उन्हें भी वह पल भर में सबक सिखा सकती हैं। कराटा सीख रही रूबी का कहना है कि कोई लड़कियों को कमजोर न समझे इसलिए वह कराटा सीख रही है। समय आने पर मनचलों को सबक सिखाने में भी वह सक्षम है।

कराटा सिखाने वाले गुरु प्रीतम कुमार का कहना है कि कराटा के प्रति लड़कियों में काफी उत्साह है। पूर्णिया में सुरक्षा को लेकर अभिभावक अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजना चाहते हैं। लेकिन कराटा सीखकर यह लड़कियां खुद अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के 9 लड़के, लड़कियों ने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में दूसरा, तीसरा, चौथा स्थान लाकर 9 पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कराटा सीखने से सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ रोजगार भी मिल सकता है।

गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में पूर्णिया के 35 लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे। इनमें पूर्णिया के 9 लड़के-लड़कियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, उड़ीसा ,बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए थे।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button