पश्चिम बंगाल

कोलकाता में ‘डर्टी फिल्म रैकेट’ का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

कोलकाता में 'डर्टी फिल्म रैकेट' का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

कोलकाता में ‘डर्टी फिल्म रैकेट’ का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता केसाल्टलेक इलाके में ‘डर्टी फिल्म रैकेट’ का भंडाभोड़ हुआ है। साल्टलेक के एएल ब्लॉक में एक गेस्ट हाउस के मैनेजर को विधाननगर पुलिस ने कथित तौर पर वहां से ‘डर्टी फिल्म रैकेट’ चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी नारायण दास को शुक्रवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। महिला ने दावा किया था कि दास और अन्य ने उसे एक वीडियो शूट करने के लिए मजबूर किया था। यह वादा किया गया था कि यह भारत में नहीं दिखाया जाएगा।

महिला ने भारत और बांग्लादेश की डर्टी साइट पर फिल्म देखने मिली। उसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार लड़कियां फंस रही हैं जाल में

पुलिस का कहना है कि राज्य में निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों की बड़ी संख्या में युवतियां कमाई के रास्ते की तलाश में डर्टी फिल्म रैकेट के जाल में फंस रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता शहर के आंकड़ों से ही इस बात का पता चलता है। कुछ दिन पहले साल्टलेक से ही नंदिता दत्ता की गिरफ्तारी से हलचल मच गयी थी और अब फिर एक गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग इस रास्ते को कम समय में ज्यादा कमाने का जरिया मानते हैं तो कई झूठ के जाल में फंसकर इस दुनिया में पहुंच जाते हैं। ऐसा अक्सर उभरती मॉडल या अभिनेत्रियों के साथ होता है। एक तरफ पैसों की जरूरत तो दूसरी तरफ पहचान के लीक होने का खतरा – इन दोनों के बीच जो अश्लील दुनिया का चेहरा बन जाते हैं वो खुद को समझ नहीं पाते है।

‘बोल्ड कंटेंट’ के नाम पर होती है शूटिंग

विधाननगर आयुक्तालय के एक पुलिस अधिकारी के शब्दों में, सोशल मीडिया का उपयोग मुख्य रूप से धोखाधड़ी का जाल फैलाने के लिए किया जाता है। जाने-माने फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स के साथ फोटोशूट करने और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने की पेशकश करते हैं। उसके बाद धीरे-धीरे इन्हें ‘बोल्ड कंटेंट’ के नाम से इस्तेमाल किया जाने लगा। अगर कोई नहीं मानता है तो धमकियां दी जाती हैं। ऐसा करते हुए कई आम लड़कियां डर्डी की दुनिया में शामिल हो रही हैं।

साल्टलेक और न्यूटाउन के गेस्ट हाउस पर पुलिस की नजर

पुलिस जांच में पाया गया कि ये डर्जी फिल्म शूट साल्टलेक, न्यूटाउन, बागुईओ इलाके के कई गेस्टहाउस में चल रहे हैं। ये सामग्री देश के बाहर विभिन्न ऐप्स पर अत्यधिक कीमतों पर बेची जाती है। देश में पैसे के लिए विभिन्न ऐप, इंस्टाग्राम लाइव और प्रतिबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई जाती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इससे पहले हम शूटिंग के दौरान न्यूटाउन के विभिन्न गेस्टहाउसों से विभिन्न गिरोहों को पकड़ चुके हैं। गेस्टहाउस पर हमले फिर से शुरू हो गए हैं।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button