पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को सेंट जेवियर से मिली डी.लिट.की उपाधि

ममता बनर्जी को सेंट जेवियर से मिली डी.लिट.की उपाधि

ममता बनर्जी को सेंट जेवियर से मिली डी.लिट.की उपाधि

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कलकत्ता विश्वविद्यालय के बाद अब सेंट जेवियर्स से डी. लिट. की मानद उपाधि दी गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय की तरफ से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

पिछले साल नवंबर महीने में विश्वविद्यालय की ओर से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को यह सम्मान दिए जाने की जानकारी दी गई थी। कुलाधिपति के तौर पर राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथ में यह उपाधि सौंपी है। इसके पहले कलकत्ता विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री को यह सम्मान मिल चुका है।

सेंट जेवियर्स के सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार मैं सामान्य लोगों को समर्पित कर रही हूं। मैं लोगों की वजह से ही आज सब कुछ हूं। कोलकाता विश्वविद्यालय से किसी भी तरह से जादवपुर या सेंट जेवियर्स विद्यालय से कम नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में शिक्षा का किस कदर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सेंट जेवियर्स के विकास के लिए हमेशा सहयोग करने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस विश्वविद्यालय में मदर टेरेसा के नाम पर सम्मानित चेयर रखा जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन, वर्तमान छात्र और पूर्व छात्रों का आभार जताया।

राज्यपाल डॉ. आनंद बोस ने भी ममता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेता जो राजनीति करने के साथ साहित्य में भी अपना एक मकान हासिल कर चुके हैं उनमें ममता बनर्जी भी हैं।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button