झारखण्ड

लाकडाउन में फंसे माँ-बाप तो 6 दरिंदों ने बच्ची से किया रेप, कोर्ट का फैसला अब- मरने तक सडे़ंगे जेल में

लाकडाउन में फंसे माँ-बाप तो 6 दरिंदों ने बच्ची से किया रेप, कोर्ट का फैसला अब- मरने तक सडे़ंगे जेल में

लाकडाउन में फंसे माँ-बाप तो 6 दरिंदों ने बच्ची से किया रेप, कोर्ट का फैसला अब- मरने तक सडे़ंगे जेल में

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता की रिपोर्ट)

महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ हो रही हैवानियत के बीचे इंसाफ की एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के चाईबासा व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के एक मामले में 6 लोगों दोषी करार देते हए सभी को एक साथ उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अदालत का यह फैसला इतना कड़ा और सख्त है की अदालत ने सभी 6 आरोपियों को तब तक जेल में रखने की सजा सुनाई जब तक जेल में इनकी आखरी सांस नहीं निकल जाती है। यानि कि एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 6 वहशी दरिंदों को अब मरते दम तक जेल में ही सड़ना होगा। जिन दरिंदों को यह सजा सुनाई गयी है उनमें महेंद्र बाँकिरा, विजय बांकिरा, चंदन हांसदा, राजकुमार तांती, रावकन केराई व चुनमुन केराई शामिल हैं। इसके अलावे दस हजार रूपये का अर्थ दंड भी सभी आरोपियों पर लगाया गया है।

लॉकडाउन के चलते कोलकाता में फंसे थे पीड़िता के मां-बाप

मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र का है। साल 2020 में यहां एक बच्ची के साथ 6 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की इस कहानी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। वर्ष 2020 में यह वह दौर था जब देश में पहली बार कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। इस लॉकडाउन में टोकलो में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के माता पिता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईंट भट्टा में काम करने के दौरान फंस गए थे। केंद्र सरकार के कड़े फैसले व कोरोना के नियमों के कारण बच्ची के माता पिता चाह कर भी अपने घर टोकलो नहीं लौट पाए थे।

रिश्तेदार ने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

इसी का फायदा इधर टोकलो में नाबालिग बच्ची के एक रिश्तेदार और उसके 5 दोस्तों ने उठा लिया। 4 अप्रैल 2020 को नाबालिग बच्ची जब शाम को शौच करने अपने घर से निकली तो उसके रिश्तेदार ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद रिश्तेदार और उसके 5 दोस्त महेंद्र बाँकिरा, विजय बांकिरा, चंदन हांसदा, राजकुमार तांती, रावकन केराई व चुनमुन केराई ने मिलकर बच्ची को पास की झाड़ियों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म और हैवानियत की। दुष्कर्म के बाद सभी ने बच्ची को धमकी दी की वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। बच्ची ने घुट घुट कर एक दिन बिताया लेकिन इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपनी मौसी को दे दी। जिसके बाद बच्ची की मौसी बच्ची को साथ लेकर टोकलो थाना गयी और वहां पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आखिरी सांस तक जेल में सड़ेंगे आरोपी

घटना की सुचना के बाद जानकारी तत्कालीन पश्चिम सिंहभूम एसपी इन्द्रजीत महथा तक पहुंची। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर पुरे मामले की संजीदगी से जाँच की गयी और पोस्को एक्ट और भादवी की धारा 376 डी के तहत टोकलो थाना में बच्ची के रिश्तेदार समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। एसपी इन्द्रजीत महता के कारण टोकलो थाना की पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन कर सभी ठोस सबूत और गवाह जुटा लिए। इन सभी ठोस सबुत और गवाह के आधार पर चाईबासा व्यव्हार न्यायलय ने सभी 6 आरोपियों को मंगलवार को अंतिम सांस तक जेल में रहने की आजीवन कारवास की सख्त सजा सुनाई है।

2 साल 8 महीने 16 दिन बाद मिला न्याय

घटना के 2 साल 8 महीने 16 दिन बाद पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित नाबालिग बच्ची को न्याय मिला है। चाईबासा व्यवहार न्यायलय से आये इस फैसले से उन लोगों में भी न्याय की उम्मीद जगी है जो इस तरह के अपराध का शिकार हुए हैं। वहीं न्यायलय के ऐसे सख्त फैसलों से अपराध करने वालों में भी एक कड़ा सन्देश जा रहा है की ऐसे मामलों में अपराध करने वालों को कानून छोड़ेगी नहीं, बल्कि सबूत और गवाह के आधार पर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button