ओडिशा

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुवनेश्वर में कृडी़ सुरक्षा व्यवस्था, 40 प्लाटून-200 अधिकारी होंगे तैनात

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुवनेश्वर में कृडी़ सुरक्षा व्यवस्था, 40 प्लाटून-200 अधिकारी होंगे तैनात

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुवनेश्वर में कृडी़ सुरक्षा व्यवस्था, 40 प्लाटून-200 अधिकारी होंगे तैनात

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 और 11 फरवरी को ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए कड़ी सुरक्षा की जाएगी। ब्लू बुक के आधार पर राष्ट्रपति को सुरक्षा मुहैया की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की 40 प्लाटून और 200 से अधिक अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बुधवार दोपहर एक बजे लिंगराज मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। गुरुवार को फाइनल कारकेड रिहर्सल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को भारतीय वायु सेना के विमान से शुक्रवार को 11.45 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति सीधे उत्कल मंडप जाएंगी, जहां वे ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1.25 बजे दोपहर के भोजन के लिए राजभवन जाएंगी। इसके बाद वह अपराह्न 4.05 बजे रमादेवी महिला विश्वविद्यालय (विद्या विहार), भुवनेश्वर के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी। रमादेवी महिला विश्व विद्यालय में 5.15 बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनका काफिला राजभवन के लिए रवाना होगा। वह 5:30 बजे राजभवन पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि का भोजन करने के साथ ही विश्राम करेंगी।

लिंगराज मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के दूसरे दिन के कार्यक्रमों की बात करें तो शनिवार सुबह वे 9 बजे राष्ट्रपति राजभवन से निकलकर लिंगराज मंदिर जाएंगी। यहां पर महाप्रभु लिंगराज का दर्शन करने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 से उड़ान भरेंगी। सुबह 10.45 बजे कटक हेलीपैड पर उतरेंगी, जहां से वे आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान जाएंगी। राष्ट्रपति आईसीएआर में दूसरी ‘भारतीय चावल कांग्रेस’ का उद्घाटन करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button