उत्तरप्रदेशखीरीराजनीति

भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह ने निघासन विधानसभा की मंडल कार्यशालाओं में सदस्यता के लिए किया प्रेरित

निघासन,रमियाबेहड़ व अंतरवेद मंडल के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुँचाने का किया आग्रह ।

भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह ने निघासन विधानसभा की मंडल कार्यशालाओं में सदस्यता के लिए किया प्रेरित।

 

निघासन,रमियाबेहड़ व अंतरवेद मंडल के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुँचाने का किया आग्रह ।

 

*निघासन* भाजपा द्वारा 1 सितंबर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान 2024 की मंडल कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता व विदेश विभाग उ.प्र के प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह नें कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर सदस्यता कराने हेतु प्रेरित किया। राजा साहब ने यह भी कहा कि जब लोगों से संपर्क करें तो साथ मे उन्हें पार्टी की विचारधारा से भी अवगत करायें व सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें। राजा राजेश्वर सिंह विगत दो दिनों मेंं निघासन विधानसभा के मंडल निघासन,रमियाबेहड़ मंडल व अंतरवेद मंडल की कार्यशालाओं में सम्मिलित हुये व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निघासन व रमियाबेहड़ में जिले से अभियान हेतु जिला महामंत्री व अभियान प्रमुख रामजी मौर्या तथा अंतरवेद मंडल में जिला महामंत्री विनोद लोधी नें अभियान के रुपरेखा की चर्चा की। अंतरवेद में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामजी पांडे भी सम्मिलित हुये व उन्होंने भी पार्टी की मजबूती हेतु अपने विवार रखे। निघासन के मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी,अंतरवेद के मंडल अध्यक्ष दामोदर मौर्या व रमियाबेहड़ के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश विश्वकर्मा नें अपने अपने मंडलों की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए राजा साहब,जिला प्रतिनिधियों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया व कार्यशाला के समापन में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में इन मंडलों में प्रवास करने वाले जिला पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,प्रभारी,मंडल पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

 

रिपोर्ट आर जे संतोष 

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button