उत्तरप्रदेशक्राइमखीरी

गरीबों का हक छीना,अमीरों को लेखपाल ने बाढ़ राहत में दे दी सौगात।

क्षेत्रीय लेखपाल रईस खां ने सरकारी रकम का किया। बंदर-बांट,कुछ अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों की मिली भगत से हुआ करोड़ों का खेल।

गरीबों का हक छीना,अमीरों को लेखपाल ने बाढ़ राहत में दे दी सौगात।

क्षेत्रीय लेखपाल रईस खां ने सरकारी रकम का किया। बंदर-बांट,कुछ अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों की मिली भगत से हुआ करोड़ों का खेल।

रिपोर्ट आर जे संतोष निघासन खीरी

*निघासन-खीरी* लेखपाल कर रहे मनमानी,किसान झेल रहे बाढ़ की परेशानी,जब साहब ही पी गये। कागज के जरिये बाढ़ का पानी। एक जिम्मेदार महकमे के अफसरों की करतूत बाढ़ से हलकन किसानों पर भारी पड़ गई। तहसील के अफसर एक संग होकर फसल मुआवजे की रकम को डकारने में सांस तक नही ली लेखपाल रईस खां व ग्राम पंचायत लालपुर के कुछ लोगों द्वारा एवं गांवों के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर चुनिंदा किसानों में सरकारी सुविधा नही मिली जबकि बाढ़ से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया था। सैकड़ों किसान सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे व बाढ़ राहत सामग्री की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे रहे इसके अलावा करीब 65 प्रतिशत बड़े किसान लेखपाल की आधे-आधे मुआवजे की रणनीति में उलझकर लाभान्वित होते हुए बचे है। तो सिर्फ छोटे और गरीब किसान जिनकी फसल तो बाढ़ में नष्ट हो ही गई। दो वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़े है। लालपुर के सैकड़ों किसानों ने इस भ्रष्ट लेखपाल की नाजायज कार्यशैली पीआर सवाल उठाए है। किसानों का आरोप है। कि लेखपाल रईस खां ने कम जमीन वाले किसान पर 20 से 30 हजार की रकम ट्रांसफर कर दी। जिससे जितनी तगड़ी सेटिंग उसमे ज्यादा रकम मुहैया कराई गई। जो असल में बर्बादी का दंश झेले है। उन्हे बाबा जी का घंटा मिला है। वह रोजाना बैंक से लेकर लेखपाल के कमरे के चक्कर लगा रहे है। किसानों ने बताया की बर्दास्त की एक सीमा होती है। इस लेखपाल ने भ्रष्टाचार की सारी हदें ही पार कर दी है। इसमें वह अकेला भागीदार नही ग्राम पंचायत व गांवों के कुछ जिम्मेदार भी है। बहुत जल्द ही इस लेखपाल के लिए किसान एकजुट होकर डीएम साहिबा दुर्गा शक्ति नागपाल से 17-08-2024 को शिकायत किया था। और भी शिकायत करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो माननीय मुख्यमंत्री योगी तक भी पहुचेंगे।

क्रमशः बहुत जल्द इस लेखपाल की भ्रष्ट करतूतों की वीडियो सोशल मीडिया में दिखाई देंगी,किसानों की बुलंद आवाज सहित डीएम के पास किसानों का लंबा गुट पहुंचेगा।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button