उत्तरप्रदेशखीरीदेश

पेड़ो के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी

पेड़ धरती पर सबसे पुरानें लिविंग ऑर्गनिज्म हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते।

पेड़ो के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी……

 

पेड़ धरती पर सबसे पुरानें लिविंग ऑर्गनिज्म हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते।

हर वर्ष 5 – 6 अऱब पेड़ लगाए जा रहे है लेकिन हर वर्ष 10 अऱब पेड़ काटे भी जा रहे हैं।

 

एक पेड़ दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिवित रह सकें।

 

देशों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में है उसके बाद कनाडा में उसके बाद ब्राज़ील में फिर अमेरिका में और उसके बाद भारत में केवल 35 अऱब पेड़ बचे हैं।

 

दुनिया की बात करें, तो 1 मनुष्य के लिए 422 पेड़ बचे है, लेकिन अगर भारत की बात करें, तो 1 भारतीय के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं।

 

पेड़ो की कतार धूल-मिट्टी के स्तर को 75% तक कम कर देती है. और 50% तक शोर को कम करती हैं।

 

एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितनी 1 A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है. जो इलाका पेड़ो से घिरा होता है वह दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता हैं।

 

पेड़ अपनी 10% खुराक मिट्टी से और 90% खुराक हवा से लेते है.

 

एक एकड़ में लगे हुए पेड़ 1 वर्ष में इतनी कार्बन डाइऑक्साइड Co2 सोख लेते है जितनी एक कार 41000 किलोमीटर चलने पर छोड़ती हैं।

 

दुनिया की 20% oxygen ऑक्सीजन अमेजन के जंगलो द्वारा पैदा की जाती हैं. ये जंगल 8 करोड़ 15 लाख एकड़ में फैले हुए हैं।

 

इंसानो की तरह पेड़ो को भी कैंसर होती है.कैंसर होने के बाद पेड़ कम ऑक्सीजन देने लगते हैं।

 

पेड़ की जड़े बहुत नीचे तक जा सकती है. दक्षिण अफ्रीका में एक अंजीर के पेड़ की जड़े 400 फीट नीचे तक पाई गई थी।

 

दुनिया का सबसे पुराना पेड़ स्वीडन के डलारना प्रांत में है. टीजिक्को नाम का यह पेड़ 9550 वर्ष पुराना है. इसकी लंबाई करीब 13 फीट हैं।

 

तुलसी, पीपल, नीम और बरगद दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं।

 

इस बरसात में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें।

स्वयं जगें लोगों को जगाएं…मिलकर पर्यावरण बचाएँ।

 

 

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button