उत्तरप्रदेशउन्नावराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर होगा भव्य आयोजन -स्वतंत्र कुमार कुशवाहा

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद् की एक बैठक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार कुशवाहा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की 30 जुलाई को संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है जिसमे संगठन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मौर्य जी का आगमन हो रहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर होगा भव्य आयोजन -स्वतंत्र कुमार कुशवाहा

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद् की एक बैठक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार कुशवाहा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की 30 जुलाई को संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है जिसमे संगठन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मौर्य जी का आगमन हो रहा है कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर भव्य बनाना है इसके लिए अभी पदाधिकारियों को अपनी जिमेदारियों का सही से निर्वाहन करना होगा प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद कुशवाहा ने कहा की सभी कार्यकर्ता जोर शोर से लग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं हम सब के मार्गदर्शक आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जनपद उन्नाव में प्रथम आगमन हो रहा है। संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर तक तैयार करना है संगठन मजबूत होगा तभी समाज मजबूत होगा कुशवाहा जी ने कहा प्रत्येक पदाधिकारी को मेहनत और लगन से काम करना चाहिए ताकि समाज को एक नई दिशा में आगे बढ़ कर देश की सेवा मैं तत्पर होना चाहिए बैठक में रमेश चंद्र कुशवाहा जिला सचिव, प्रमोद कुशवाहा जिला मंत्री , सतीश कुशवाहा जिला मंत्री, अजय कुशवाहा शोसल मिडिया प्रभारी, संतोष ब्लाक मंत्री, मनीष कुशवाहा ब्लाक उपाध्यक्ष, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का संचालन महामंत्री राज कुमार कुशवाहा ने किया ।

संवाददाता आनंद कुशवाहा

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button