उत्तरप्रदेशखीरीराजनीति

अध्यक्ष व सदस्यों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ समारोह

नगरपालिका परिषद लखीमपुर की नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तवा व 30 सभासदों ने आज शपथ ली। एसडीएम लखीमपुर श्रद्धा सिंह ने एक मैरिज लान में आयोजित भव्य समारोह में पहले डॉ इरा फिर तीस सदस्यों को ईश्वर के नाम पर सत्य व निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन की प्रतिज्ञा व शपथ दिलाई। ढोल नगाड़ों की सुमधुर आवाज के बीच

लखीमपुर नगर पालिका की नवनिर्वाचित

अध्यक्ष व सदस्यों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

 

लखीमपुर खीरी। नगरपालिका परिषद लखीमपुर की नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तवा व 30 सभासदों ने आज शपथ ली। एसडीएम लखीमपुर श्रद्धा सिंह ने एक मैरिज लान में आयोजित भव्य समारोह में पहले डॉ इरा फिर तीस सदस्यों को ईश्वर के नाम पर सत्य व निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन की प्रतिज्ञा व शपथ दिलाई। ढोल नगाड़ों की सुमधुर आवाज के बीच डॉ इरा ने पांडाल में प्रवेश किया। वह 2012 से 2017 तक पहले भी अध्यक्ष का सफलतापूर्वक कार्यभार संभाल चुकी है। शपथ के बाद बोलते हुए डॉ इरा ने पूर्व राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री का स्मरण किया, कहा कठिन से कठिन कार्य कठिन मेहनत से संभव है।उन्होंने अपने सास ससुर, माता पिता व लखीमपुर की जनता का भी नमन किया। कहा मानसून आने को है और यह इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। जनता जलभराव व कीचड़ से परेशान न हो। डॉ इरा तुरंत नगर पालिका कार्यालय गयीं और कार्यभार संभाल लिया। ईओ संजय कुमार सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने एक भव्य व सफल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसे सभी ने सराहा।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button