उत्तरप्रदेशखीरीदेश

मुख्य विकास अधिकारी को प्रथम अपील करने पर भी जिम्मेदारों की मनमानी के आगे आरटीआई बन गया। मजाक।

निघासन-खीरी शासकीय कार्यालयों के क्रियाकलापों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। आरटीआई यानी जनसूचना अधिकार अधिनियम को लागू करने के पीछे यही मंसा रही है।,लेकिन ग्राम पंचायत लालपुर में इस मंसा पर पानी फिर रहा है। संतोष कुमार उर्फ आर.जे.संतोष कुमार का

मुख्य विकास अधिकारी को प्रथम अपील करने पर भी जिम्मेदारों की मनमानी के आगे आरटीआई बन गया। मजाक।

 

जनसूचना अधिकारी आरटीआई का उड़ा रहे मखौल

 

60 दिन बाद भी नही मिली जानकारी

 

निघासन-खीरी शासकीय कार्यालयों के क्रियाकलापों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। आरटीआई यानी जनसूचना अधिकार अधिनियम को लागू करने के पीछे यही मंसा रही है।,लेकिन ग्राम पंचायत लालपुर में इस मंसा पर पानी फिर रहा है। संतोष कुमार उर्फ आर.जे.संतोष कुमार का आरोप है। कि ग्राम पंचायत लालपुर में कुल सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। हालांकि 35 से 60 दिन बाद भी सूचनाओं का जवाब ना देकर आवेदकों को गुमराह किया जा रहा है। विकास क्षेत्र निघासन की ग्राम पंचायतों में जन सूचना का अधिकार 2005 के अन्तर्गत सूचनाएं मांगना तो आसान है। लेकिन सूचना आपको मिलेगी या नही ये सम्बन्धित अधिकारी ही निर्णय लेते है। उन्हें जन सूचना अधिकार के नियमानुसार निश्चित समय में सूचना प्राप्त कराना होता है। लेकिन सूचना सम्बन्धित अधिकारी इस अधिनियम के नियमों का मजाक बनाने में कोई कसर नही छोड़ते है। निघासन क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत लालपुर के गांव लोनियन पुरवा के निवासी संतोष कुमार उर्फ आर.जे.संतोष कुमार ने बताया है। कि उन्होंने अपनी ही ग्राम पंचायत लालपुर में कुल 07 बिन्दुओं पर जन सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 2005 के अन्तर्गत करीब 60 दिन पूर्व सूचना रजिस्ट्री जरिये मांगी थी। लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कोई भी सूचना नही दी गयी है। हालांकि लालपुर पंचायत मात्र एक नजीर है। ऐसी दर्जनों मामले है। जिसमें जिम्मेदारों द्वारा आवेदक को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है। आवेदक ने बताया कि 35 से 60 दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदारो द्वारा उपरोक्त सूचना न उपलब्ध कराना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ ही निर्धारित नियमों की अनदेखी करना भी है।

 

रिपोर्ट संजय सिंह यादव निघासन खीरी

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button