खीरीउत्तरप्रदेश

महाशिवरात्रि व्रत आज, इन शुभ मुहूर्त में पूजा करें, महादेव प्रसन्न होंगे*

आज यानी 18 फरवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन हिंदू धर्म के अनुयायी महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं।

*महाशिवरात्रि व्रत आज, इन शुभ मुहूर्त में पूजा करें, महादेव प्रसन्न होंगे*

क्राइम ब्यूरो चीफ संपत्ति मौर्य लखीमपुर खीरी 

आज यानी 18 फरवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन हिंदू धर्म के अनुयायी महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का विशेष महत्व है और इस व्रत को सभी व्रतों से अधिक फलदायी माना जाता है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन महिला, पुरुष और बच्चे सभी इस दिन व्रत रखते हैं और भोले बाबा की कृपा प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस किसी पर भी भोलेनाथ की कृपा हो जाती है उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता है और उसके सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले को विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। इससे उन्हें सुख-समृद्धि, भक्ति और धन-दौलत की प्राप्ति होती है। यह बेहद जरूरी है कि आज की महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ है।

 

आज पहली प्रहर की पूजा का मुहूर्त: शाम 06:13 बजे से रात 09:24 बजे तक है। इसके बाद दूसरी प्रहर पूजा का मुहूर्त: रात 09:24 बजे से देर रात 12:35 बजे तक है। फिर तीसरी प्रहर पूजा का मुहूर्त: देर रात 12:35 बजे से अगली सुबह 03:46 बजे तक है और फिर अंतिम और चौथी प्रहर पूजा मुहूर्त: 19 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से 06:56 बजे तक है।

 

महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान वगैरह करने के बाद घर का मंदिर बनाएं और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें। इस दिन मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। लेकिन ध्यान रहे की जल में थोड़ा सा दूध और कुछ दाने चीनी के जरूर काम करेंगे। इसके बाद भोले बाबा को चंदन का तिलक करें और मां पार्वती को सिंदूर का तिलक दें। फिर दोनों को कलावे से बांधे। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का गंगाजल, गन्ने के रस और शहद से भी अभिषेक किया जाता है।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button