ओडिशा

ओडिशा में अचानक बढ़ने लगा है तापमान, मौसम विमाग का अनुमान, भविष्य में हालात हो सकते हैं गंभीर

ओडिशा में अचानक बढ़ने लगा है तापमान, मौसम विमाग का अनुमान, भविष्य में हालात हो सकते हैं गंभीर

ओडिशा में अचानक बढ़ने लगा है तापमान, मौसम विमाग का अनुमान, भविष्य में हालात हो सकते हैं गंभीर

(प्रसार संपादक शेखर गुप्ता)

ओडिशा में अभी से तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई है। तापमान स्वभाविक से 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि आगे चलकर स्थिति संगीन हो सकती है। दक्षिण के साथ तटीय ओडिशा तेज धूप एवं गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, क्योंकि अगले एक सप्ताह के अन्दर ही राज्य में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। एक दिन पहले राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री रिकार्ड किया गया है जो कि सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

क्यों आ रहे ऐसे बदलाव

दरअसल, फरवरी महीने के लिए मौसम विभाग ने जो मैप जारी किया है, उसके मुताबिक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश राज्य में गर्मी स्वभाविक से अधिक रहने वाली है। पछुवा हवा का प्रभाव कम होने के साथ ही सूर्य की तेज किरणों के साथ आसमान साफ रहेगा। इतना नहीं लम्बे समय तक वर्षा होने की सम्भावना नहीं है, जिसकी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव

बता दें कि रात के वक्त सर्दी बेशक कम हो गई हो, लेकिन अभी भी एक दौर और आने के आसार हैं, जिसके चलते सर्दी कम या ज्यादा होने का सिलसिला पूरे महीने देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम पारा 28 से 30 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम पारा भी 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो कि यहां पड़ रही कड़ाके की सर्दी का प्रकोप कम है। 26 जनवरी के आसपास हुई झमाझम बारिश के बाद सर्दी बढ़ने के आसार थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम ने अचानक से करवट ली उसके मिजाज बदल गए। यहां देखते ही देखते पिछले 2-3 दिनों से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई और हल्की गर्मी का एहसास होने लगा।

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button