कृषि मेले में दी गईं विभिन्न जानकारियां – निघासन खीरी।
निघासन ब्लाक के प्रांगण में आयोजित किया गया कृषि मेला।
किसानों को दी कृषि से संबंधित जानकारियां।विकास खण्ड निघासन में कृषि निवेश मेले के आयोजन में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्री राकेश सिंह ने फीता काट कर मेले में लगे स्टालों पर जाकर योजनाओं की नवीनतम जानकारी कृषक भाइयों को दी तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भी वितरित की गई।
मिट्टी जांच,फसल बीमा, उर्वरक के उपयोग, जैविक खेती के बारे में दी गई जानकारी।
विभिन्न कृषि उपकरणों व फसलों की लगाई गई प्रदर्शनी।
ज्ञात हो किसानों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष सूबे में ब्लाक स्तर पर कृषि मेला लगता है जिसमें किसानों को खेती बाड़ी से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं।इन मेलों में विभिन्न प्रकार की किसानों के उत्थान के लिए बनाई गई राज्य व केन्द्र सरकारों की योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है।
संपादक ठाकुर प्रसाद के साथ
संजय सिंह यादव की रिपोर्ट