उत्तरप्रदेशक्राइमखीरी

महिला ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग 

लखीमपुर खीरी विवाहिता ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग, विवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस, मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, आपको बता दे

महिला ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग 

 

क्राइम ब्यूरो चीफ संपति मौर्य लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी विवाहिता ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग, विवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस, मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, आपको बता दे लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थानां क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे पर स्थित पुल से एक विवाहिता ने आज शारदा नदी में छलांग लगा दी, जानकारी के मुताबिक शारदा नहर में छलांग लगाने वाली विवाहिता रोशमिन बानो जो कि धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान पुरवा मजरा पहडिया पुर के रहने वाले सुहेल की पत्नी बताई जा रही है ,वहीं त्रिकौलिया गांव निवासी विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है,ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आज शारदा नहर में छलांग लगा दी,ढखेरवा चौराहे पर स्थित पुल सारदा नहर में महिला के छलांग लगाने की सूचना से परिजनों में मातम पसर गया मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई, मौके पर मौजूद पढुआ थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया की गोताखोरों की मदद से विवाहिता की तलाश की जा रही है,

Akhand Live News 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button